हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार , आयतुल्लाह अली रज़ा आराफी ने अपने शोक संदेश में कहा,इस्लाम के बहादुर कमांडरों, सम्मानित वैज्ञानिकों और ईरान के प्रतिष्ठित नागरिकों, विशेष रूप से प्रिय शहीद और समर्पित धर्मगुरु हुज्जतुल इस्लाम नियाज़मंद, उनकी धर्मगुरु पत्नी और उनके प्यारे बच्चों की आसमानी रूहानी परवाज़ और आशूराई शहादत पर ईरान की जनता, गुलिस्तान प्रांत, गोनबद शहर के सम्मानित नागरिकों, शोकाकुल परिजनों और संबंधित परिवारों को मुबारकबाद एवं पुरसा पेश करता हूं।
हम उनकी याद को सम्मानपूर्वक याद करते हैं और उनकी पाक रूहों पर सलाम भेजते हुए दुआ करते हैं कि अल्लाह उन्हें सैयदुश शोहदा इमाम हुसैन (अ.स.) और उनके वफादार साथियों के साथ महशूर फरमाए।
उन्होंने कहा कि ये शहीद इस्लामी क्रांति के नए चरण के अग्रदूत, इस्लामी गरिमा और ईरान की राष्ट्रीय प्रतिष्ठा के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले, इस्लामी उम्मत के लिए मार्गदर्शन के प्रकाश स्तंभ तथा इस्लाम, ईरान और अपने प्रांत के गौरव हैं।
आयतुल्लाह आराफी ने शहीदों के परिजनों और ईरान की जनता के धैर्य, सहनशीलता और मैदान में उनकी उपस्थिति की सराहना करते हुए कहा कि उनका यह हौसला प्रेरणादायक है और इंशाअल्लाह इससे उनके आध्यात्मिक प्रतिफल में और वृद्धि होगी।
उन्होंने आगे कहा कि समस्त जनता का इन शहीदों के साथ किया गया वादा और संकल्प मजबूत तथा अटूट है। अल्लाह की मदद, जनता और नौजवानों के सहयोग, सर्वोच्च नेतृत्व के मार्गदर्शन, सशस्त्र बलों की कुर्बानियों और जिम्मेदार अधिकारियों के अथक प्रयासों से शहीदों का बदला लिया जाएगा और उनके रास्ते को जारी रखा जाएगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि मातृभूमि, इस्लामी क्रांति, इस्लामी उम्मत और दुनिया के वंचितों के लिए इससे बड़ी रणनीतिक विजय का मार्ग प्रशस्त होगा।
उल्लेखनीय है कि हुज्जतुल इस्लाम अबुलफ़ज़्ल नियाज़मंद तेहरान के शहीद चमरान टाउनशिप स्थित इमाम मूसा काज़िम (अ.स.) मस्जिद के प्रचारक और इमामे जुमा थे। वह अपनी पत्नी और कम उम्र के बच्चों के साथ इजराइली शासन के आतंकवादी हमलों में शहीद हो गए थे।
आयतुल्लाह अली रज़ा आराफी 4/4/1404 हिजरी शम्सी
आपकी टिप्पणी